Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

विवेक बंसल ने पुनः सैनिटाईज़ेशन, मास्क एवं सैनीटाईज़नर वितरण का कार्यक्रम शुरू किया



अलीगढ़ । कोरोना की दूसरी लहर दिन ब दिन इतनी घातक होती जा रही है और प्रतिदिन सैंकड़ों लोग काल कलवित हो रहे हैं नागरिकों के ऊपर आये इस भयावय संकट से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने पुनः सैनिटाईज़ेशन, मास्क एवं सैनीटाईज़नर वितरण का कार्यक्रम शुरू कर कर दिया है I इसी क्रम में उन्होंने आज क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की मांग पर आगरा रोड स्थित ग्राम मुकंदपुर में सगन सैनिटाईज़ेशन किया मास्क एवं सैनीटाईज़नर वितरित किये I 


इस अवसर पर विवेक बंसल ने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी के इस भयंकर काल में आप लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें इसी में हम सबकी भलाई है I इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में मैं आप लोगों की सेवा के लिये जो संभव होगा करूँगा I इस अवसर उपस्थित लोगों में पुरषोत्तम शर्मा, सचिन शर्मा, खमानीलाल शर्मा, कपिल शर्मा, गोपाल मिश्रा आदि I

Post a Comment

0 Comments