Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

आई टी विभाग ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 

अलीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी का आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। 

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 41 साल पूरे होने पर जनसंघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं। 

अलीगढ़ महानगर मे भी भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है,महानगर से लेकर मंडल तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं उसी श्रंख्ला मे भाजपा आई टी विभाग महानगर अलीगढ़  के संयोजक विक्रांत गर्ग  ने भी अपने केम्प कार्यालय पर आई टी के सभी सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया । 

सह संयोजक आदित्य अग्रवाल ने सभी को 41 वे स्थापना दिवस की बधाइयाँ दी। आदित्य अग्रवाल, विनय रतन अग्रवाल,आनंद सक्सेना,धर्मवीर मालिक,अजय गोस्वामी,भारत पाटनी, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments