देहदान , अंगदान हेतु जागरूकता कैम्प लगाया

 


 अलीगढ़ । होप हॉस्पिटल में डॉ o एस o के o गौड़ की अध्यक्षता से देहदान कर्तव्य संस्था ने देहदान व अंग दान हेतु जागरूकता कैम्प आयोजित किया गया ।अनेकों लोगों ने मरणोपरांत शरीर व अंगदान के बारे में सही जानकारियां ले दिल में आई गलतफहमियों को दूर किया , फिर सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर संकल्पित सदस्यों को प्रसस्ति व परिचय पत्र बांटे गए।

डॉ एस के गौड़ ने बताया कि संस्था शहर से बाहर भी सदस्य बना रही है। दिल्ली निवासी चित्रा भारद्वाज उदाहरण हैं। इससे पहले भी मेरठ में कई सदस्य बन चुके हैं। इसके अतिरिक्त सुनीता शर्मा ने स्वयं सदस्य बन अपने बेटे मात्र 08वर्ष उम्र में सदस्यता ग्रहण करा दी। यही नहीं एक क्रिश्चियन महिला संध्या मैथ्यू ने भी सदस्य बन संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इनके अलावा जगवीर सिंह धनगर व विजय ने भी सदस्यता ली।

समाजसेवी संरक्षक राजाराम मित्र ने कहा बाहरी लोगों द्वारा सदस्य बनना संस्था को शुभ संदेश बताता है।

उपाध्यक्ष डॉ आशा राठी ने बताया कि कैम्प लगने से लोग इस मानवीय प्रयास के प्रति जागरुक हो रहे हैं।

सचिव डॉ o जयन्त शर्मा ने बोला कि सदस्यता दिन प्रतिदिन बढ़ना बताता है कि लोग हमारे इन कदमों को सकारात्मक बताने लगे हैं।

कोषाध्यक्ष हितेष छाबड़ा ने कहा लगातार कैम्प लगने से संस्था को और अच्छा करने की प्रेरणा मिल रही है।

मीडिया प्रभारी डॉ डी के वर्मा ने कहा कि हमें जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए।

कार्यक्रम सफल बनाने में डॉ विभव वार्ष्णेय , डॉ विश्वामित्र आर्य ,डॉ सुनील कुमार (हैंड्स फ़ॉर हैल्प),रक्तवीर चौधरी अजय सिंह( सत्यमन सेवा समिति) योगेश शर्मा ( मोटर वाइकिंग) , विशाल वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल आदि सहयोगी बने।

Post a Comment

0 Comments