अलीगढ़ की देहदान कर्तव्य संस्था ने बुलन्दशहर की प्रदर्शनी में लगाया जागरूकता कैम्प


अलीगढ़ की जानी मानी संस्था सत्यमन मानव सेवा संस्था द्वारा आयोजित बुलंदशहर के गांव बिलसुरी में श्री जंग बहादुर सिंह जी के निज निवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया हैं। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें बुलंदशहर की टीम बाबू बनारसी दास ब्लड बैंक के स्टाफ का पूरा सहयोग रहा।

 


सहयोग करता बने - श्री जंग बहादुर, रोहन चौधरी, चीकू चौधरी, संदीप चौधरी, सत्यमन मानव सेवा संस्थान से चौधरी अजय सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह (फिजियोथैरेपिस्ट), देहदान कर्तव्य संस्था से डॉ.एस.के. गौड़, राजाराम मित्र,भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ,  सूबेदार सिंह, हैंड्स फॉर हेल्प संस्था से डॉ. सुनील, विशाल वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल , एडवोकेट सौरभ अग्रवाल, डॉ. एस.के.गिरी, तरुण, नितिन, भूपेंद्र, अमित, श्रोज़, इंद्रपाल, अरमान, राहुल, रोहन, चीकू, रिचा, अंजू, सरोज, सुशीला आदि का सहयोग रहा। 

रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया जिसमे महिलाए भी पीछे नहीं रही उन्होंने सबसे आगे आकर रक्तदान किया। 

रक्तदाताओं ने रक्तदान कर के अपना नाम अपनी पहचान बनाई जिसमें रक्तदाता बने - सुबोध, नरेंद्र, ममता, चीकू, डॉ. आकांक्षा सिंह, सौरभ, वसीम, मोनू, उत्कर्ष, विपिन, अश्वनी, निशांत, दीन मोहम्मद, शिव कुमार, संदीप, विनोद, नेपाल सिंह, आदि ने रक्तदान किया और साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि रक्तदान कर के दूसरों को नई जिंदगी की सौगात देंगें। एक यूनिट रक्त देने से बचाए चार लोगों की जान। 

साथ ही डॉ. आकांक्षा सिंह ने कमर दर्द और घुटने के दर्द को लेकर जानकारी दी साथ ही कुछ मरीजों को देखा और उनको सुझाव दिए कि उनको दर्द मे क्या करना चाहिए और क्या नहीं साथ में कुछ एक्सरसाइज भी बताई और फिजियोथेरेपी चिकित्सा के लिए जागरूक भी किया।


राष्ट्रीय चेतना मिशन बुलंदशहर से हेमंत जी व उनके समस्त सदस्य गण लोगों ने देहदान कर्तव्य संस्था, हैंड्स फॉर हेल्प, बाबू बनारसी दास ब्लड बैंक बुलंदशहर और श्री जंग बहादुर सिंह जी को माता रानी की तस्वीर भेट की और पूरा सहयोग भी किया ।


देहदान कर्तव्य संस्था ने लगाया जागरुकता कैम्प


 कई कैम्पस की सफलता के बाद देहदान कर्तव्य संस्था ने डॉ एस के गौड़ की अध्यक्षता में आज 14 मार्च 2021 , दिन रविवार को एक नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूकता हेतु बुलंदशहर प्रदर्शनी में एक कैम्प लगाया।


  देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने इस अवसर पर बताया कि आज बुलन्दशहर प्रदर्शनी में अनेकों लोगों  ने इस मानवीय अभियान के बारे में विस्तृत जानकारियां लीं। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रत्येक को संतुष्ट किया। वहाँ इस कदम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

श्री जगदम्बा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर ने देहदान कर्तव्य संस्था के जागरूक कैम्प का विधिवत उदघाटन किया। और संस्था सदस्य विशाल वार्ष्णेय ने माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया।

   वयोवृद्ध, समाजसेवी व देहदान कर्तव्य संस्था के संरक्षक राजराम मित्र ने बताया कि ऐसे कैम्प लगाने से लोग सच्चाई समझेंगे व संस्था की सदस्यता बढ़ेगी।


देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़ ने कहा कि लोगों ने  इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कदम बताया

तथा सदस्यता ग्रहण करने का आश्वासन दिया।

देहदान कर्तव्य संस्था की उपाध्यक्ष डॉ आशा राठी ने कहा कि संस्था जल्दी ही अंगदान के वास्ते भी प्रयास रत है।

देहदान कर्तव्य संस्था के सचिव डॉ o जयन्त शर्मा ने अपने जरूरी विचारों के साथ बताया कि इस अभियान की उपयोगिता समझने लगे हैं।


कोषाध्यक्ष हितेश छाबड़ा ने कहा कि जनता को समझाने के लिए ऐसे कैम्प लगते रहना चाहिए।

मीडिया प्रभारी डॉ डी के वर्मा ने बताया कि इस सफल अभियान की उपयोगिता मैडीकल कॉलेज या कॉर्निया चाहने वालों से ज्यादा और  कोई नही जान पायेगा।

रक्तवीर सहसचिव चौ अजय सिंह ने कहा संस्था रक्त दान में भी अग्रणीय भूमिका निभा रही है।


इस अवसर पर राजाराम  मित्र ,  डॉ एस के गौड़ , भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , डॉ सुनील कुमार (हैंड्स फ़ॉर हैल्प), डॉ आकांक्षा सिंह

(फिजियोथेरेपी), एड  सौरभ अग्रवाल, विशाल वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल, सूबेदार सिंह, महेश पाठक आदि सहयोगी रहे।

Post a Comment

0 Comments