Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पुराने बंद पड़े सेवा भारती के 21 केन्द्र पुनः होंगे चालू : गौरव सिंघल

 


अलीगढ़ । आज सेवा भारती कार्यालय सेंटर प्वाइंट पर अलीगढ़ महानगर सेवा भारती की नवनिर्वाचित टीम की प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमें महानगर अध्यक्ष गौरव सिंघल एवं सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय हुआ एवं सेवा भारती सदस्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया ।


पुराने बंद पड़े 21 केंद्रों को पुनः संचालित करने पर विचार हुआ। एवं सेवा भारती में नए सेवा कार्य करने हेतु सेवा नीति तैयार की गई महानगर अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का संकल्प कराया और कहा अलीगढ़ महानगर कि 53 सेवा बस्तियों है जिनको प्रत्येक पदाधिकारी 1 सेवा बस्ती को गोद लेकर उनके कार्य का निर्वाहन करेगा। 

बैठक में विभाग अध्यक्ष जीएल उपाध्याय, केशव सेवा धाम से मनवीर सिंह, सेवा भारती मार्गदर्शक मनोज गोकुल एवं अनिल अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप सिंघल, व कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहित महानगर की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments