माहौर वैश्य विद्या प्रचार ट्रस्ट के महेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, जगदीश महाजन बने मंत्री

   (माहौर वैश्य विद्या प्रचार ट्रस्ट की कार्यकारिणी की हुई घोषणा)




अलीगढ़ । माहौर वैश्य विद्या प्रचार ट्रस्ट रजि अलीगढ़ की कार्यकारिणी का चुनाव दिनांक 21 मार्च को स्थान महाउरू उत्तर माध्यमिक विद्यालय ज्वालापुरी अलीगढ़ में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसका परिणाम आज आये। जिसमें की आजीवन सदस्य 141 में से 115 लोगों ने वोट किया जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेंद्र कुमार गुप्ता 83 वोट डॉ० आर के गुप्ता 34 वोट मंत्री पद पर जगदीश महाजन 68 वोट कैलाश चंद गुप्ता  47 वोट उप मंत्री पद पर विजय कुमार गुप्ता 68 वोट नारायण हरि गुप्ता 47 वोट मिले अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं अलीगढ़ महानगर के अलावा एटा, अलीगंज, कासगंज, सिकंदराऊ, कचोरा, छर्रा, आगरा, इसमें दिल्ली से भी लोग भी मतदान करने के लिए आए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष विनय गुप्ता काका कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता गुड्डू भैया ऑडिटर लाल बहादुर गुप्ता  एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा भी की गई है।वहीं मीडिया को जानकारी देते हुये जगदीश महाजन ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Post a Comment

0 Comments