Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कुलपति ने पूर्व छात्र के निधन पर शोक जताया

 

अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अनिल कुमार लायल का 22 मार्च को हृदयआघात से भीम ताल में निधन हो गया।

 श्री कुमार ने 1956 में एएमयू से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। 

इसके उपरान्त उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में प्रवास किया। वह हमेशा एएमयू के पूर्व छात्रों के संपर्क में रहते थे तथा सदा अपनी मातृसंस्था के विकास और कल्याण के बारे में चिंतित रहते थे। उन्होंने ईआईएल में वरिष्ठ पद पर कार्य किया।

एएमयू के कुलपति प्रोफैसर तारिक मंसूर ने श्री अनिल कुमार लयाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक थे। तथा स्वयं को दैनिक गतिविधियों में व्यस्त रखते थे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रीसेंट सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अब्बास रजा अल्वी ने कहा कि अनिल कुमार को ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में एएमयू समुदाय द्वारा विशेष रूप से याद किया जाएगा। उन्होंने अपने पीछे दो बेटियों छोड़ी हैं जो अमेरिका में निवास करती हैं।

Post a Comment

0 Comments