Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रो. सैयद अहमद साद को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र से सम्मानित किया


                       Photo:- प्रोफेसर सैयद अहमद साद

अलीगढ़, 18 मार्चः मुंबई के विद्यालय लिंकर स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोध प्रबंध के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मल्लापुरम सेंटर में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सहायक प्रोफेसर सैयद अहमद साद को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र से सम्मानित किया गया। 

उनके शोध प्रबंध का विषय ‘सामाजिक उद्यमिता और सामाजिक नवाचारः कुछ भारतीय मुद्दों का अवलोकन’ था।
अपने शोध प्रबंध में सैयद अहमद साद ने स्वास्थ्य, ऊर्जा और पर्यावरण के मुद्दों को हल करने के लिए सकारात्मक सुझाव दिए। उन्होंने सामाजिक उद्यम की भूमिका का आकलन करने के लिए कुछ मामलों के अध्ययन का उदाहरण दिया।

Post a Comment

0 Comments