नारी शक्ति को समर्पित काव्यगोष्ठी का आयोजन


 सिकन्दराराऊ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाईचारा सेवा समिति एवं विमल साहित्य संवर्धक संस्था द्वारा ग्लोबल एजूकेशन सोसायटी सेन्टर पर नारी शक्ति को समर्पित काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ.शरीफ अली ने और संचालन आनंद वर्मा ने किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी उपस्थित रहे। महिला दिवस पर समाजसेविका मीना पुंढीर व अर्चना यादव को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।



भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से सभी देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यदि महिला सशक्त होंगी तो देश को सशक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता। 


गोष्ठी का शुभारंभ कवि अवनीश यादव की सरस्वती वंदना से हुआ। 


शायर शिवम कुमार आज़ाद ने शेर पढ़ा -

सास के ताने हैं पति का झगड़ा भी है,

हँसके फिर भी उन्हें सह रही नारियाँ।


हास्यकवि पंकज पण्डा ने पढ़ा -

अच्छे अच्छे पति भी उनके आगे पानी भरते हैं, 

महिलाओं की ताकत उनके बेलन में ही होती है।


कवि अवशेष विमल ने पढ़ा -

माँ बनकर जीवन देती है बहना बन प्यार बढ़ाती है।

पत्नी बनकर सुख दुख बाँटे बेटी बन घर महकाती है।।


कवि अवनीश यादव ने पढ़ा -

वेद पुरान रामायण गीता शास्त्र सभी से यह कहते हैं।

नारी का सम्मान करे जो, देव उसी से खुश रहते हैं।।


कवि ललित मोहन भारद्वाज ने पढ़ा -

नारी महकाती है रिश्तों का संसार।

नारी है श्रद्धा व समर्पण का भण्डार।।


गोष्ठी में प्रमुख रुप से शशांक वार्ष्णेय,मौ.आरिफ, सुधीर उपाध्याय,जयप्रकाश यादव, संजीव यादव,जयचन्द्र लोधी, राजेश यादव, सुरेश सैनी, अनीता माथुर, मंजू गुप्ता, सीमा कश्यप, शिवांश यादव, कन्हैया यादव , राजेश यादव, मनोज सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments