Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अमुवि के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

 


अलीगढ़  आधुनिक भारत के महान सुधारक और वास्तुकार तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


फज्र की नमाज के बाद विश्वविद्यालय की जामा मस्जिद में कुरान पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षकों,छात्रों,मस्जिदों के इमामों,प्रशासनिक अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सर सैयद अहमद खान को श्रद्वांजलि अर्पित करने के लिए उनके मजार पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने पुष्प चादर चढ़ाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


इस अवसर पर सहकुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन,रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस,प्राक्टर प्रोफेसर मुहम्मद वसीम अली,धर्मशास्त्र संकाय के डीन प्रोफैसर सऊद आलम कासमी,नाजिम सुन्नी दीनियात प्रोफेसर मुहम्मद सलीम,भूमि और उद्यान विभाग के मेम्बर इंचार्ज प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी,सर सैयद हाल साउथ के प्रोवोस्ट प्रोफेसर बदरूद्दुजा खान,सर सैयद हाल नार्थ के प्रोवोस्ट प्रोफेसर इशरत आलम,विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवा के सीएमओ प्रभारी डाक्टर शारिक अकील,एसोसिएट एमआईसी जनसंपर्क विभाग डाक्टर राहत अबरार,पीआरओ उमर पीरजादा और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि सर सैयद अहमद खान का जन्म 17 अक्टूबर,1817 को दिल्ली में हुआ था और उन्होंने अलीगढ़ को अपना कार्यक्षेत्र बनाया जहाँ 27 मार्च,1898 को उनका निधन हुआ।

Post a Comment

0 Comments