हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सातवाँ वार्षिक उत्सव संपन्न


अलीगढ़ । श्री बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट, अलीगढ़  द्वारा  हर  वर्ष  की  भांति  इस  वर्ष  भी  सातवाँ  वार्षिक  उत्सव  हिंदू नववर्ष एवं होली के उपलक्ष्य में  पला रोड स्थित ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष  मुकेश  गुप्ता  ऑटो  जी के निवास  स्थान  पर  बड़ी  धूमधाम  से  मनाया  गया ।


 जिसमें  प्रातः हवन  के माध्यम  से  पित्तर्क  पूर्वजों  की  शांति  हेतु  सागर  से  पधारे  परम  श्रद्धेय  श्री अतुल ठाकुर {गुरु जी}  के सानिध्य  में  श्री बालाजी महाराज,  श्री भैरव जी महाराज  एवं  श्री  प्रेतराज  सरकार  की  नामावली  के  माध्यम  से  कष्टों   का निवारण किया गया  एवं श्री गुरु जी  द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। 


एवं 2:00 बजे   नवनिर्वाचित  कार्यकारिणी  की  घोषणा  की  गई जिसमें प्रधान पद पर- गोपाल गुप्ता,अध्यक्ष-सज्जन गुप्ता, महामंत्री -कपिल अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष- सी पी सिंह, उप मंत्री- चंद्रप्रकाश  चंदू जी  एवं *मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता एव संजय गुप्ता दवाई* अन्य  पदाधिकारियों  की घोषणा की गई।

तत्पश्चात  शाम 7:00 बजे से श्री  बालाजी  महाराज  की  विशाल भजन संध्या  का आयोजन किया गया  जिसमें  संस्था के भजन गायक  श्री देवेंद्र कुमार गुरुजी, अजय गुप्ता एवं शारदा प्रसाद शर्मा  द्वारा बाबा के चित्रण का वर्णन अपने श्री मुख से ऐसा वर्णन किया कि सभी भाव विभोर हो गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष:- श्री गोपाल गुप्ता, महामंत्री:- गोविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष:- मुकेश गुप्ता एवं ललित दीवान, सज्जन गुप्ता, विशाल भारती, संजीव गर्ग, कपिल अग्रवाल, अनिल शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, कैलाश तिवारी, रोहित अग्रवाल, नीरज मित्तल आदि सभी भक्तों का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments