Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

यूपी में अब गुंडाराज, भाजपा को वोट देकर अफ़सोस कर रहे लोग: जियाउर्रहमान

 



                                       Photo:- 
जियाउर्रहमान

अलीगढ़ / बदायूं में मंदिर गयी महिला के साथ वीभत्स गैंगरेप की घटना पर युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है | गैंगरेप केस में बदायूं पुलिस की कार्यशैली को युवा कांग्रेस ने मानवता के लिए कलकं बताया है और सरकार से एसपी सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है ।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि भाजपा की योगी सरकार में दिन-प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार मौन हैं ।
 उन्होंने कहा कि बदायूं में निर्भया जैसी वारदात ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है | बहन-बेटियां हैवानियत भरी खबरें पढ़कर यूपी में भयभीत हैं | उन्होंने कहा कि सीएम योगी का मिशन शक्ति सिर्फ दिखावा है, बदायूं की घटना ने सरकार के झूठे दावों की पोल खोल दी है ।
 उन्होंने कहा कि उन्नाव, हाथरस के बाद अब बदायूं की घटना से प्रत्येक नागरिक व्यथित है और भाजपा को वोट देने की गलती का एहसास कर रहा है ।
 उन्होंने कहा कि पुलिस यूपी में सिर्फ भाजपा नेताओं की जी-हुजूरी कर रही है ।
 जियाउर्रहमान ने कहा है कि लोगों को अफ़सोस है कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया ।

Post a Comment

0 Comments