आप ने उत्तर प्रदेश में शिक्षा व शिक्षण संस्थाओं के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर की गई।

 

                       

                              Photo:- आप की प्रेस वार्ता

अलीगढ़ / आम आदमी पार्टी जिला अलीगढ़ के अध्यक्ष परवेज अली खान द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षा व शिक्षण संस्थाओं के गिरते स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर चिंता जाहिर की गई।

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा आज प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगभग शून्य पर पहुंच चुका है, गांवों के स्कूल गाय भैंसों का तबेला बने हुए है तो वारिश के मौसम में वे ही स्कूल तालाब का रूप ले लेते हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा आदि क्षेत्रों में उच्चतम स्तर के कार्य कर रही है जबकि दिल्ली प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा भी प्राप्त नहीं है तथा इसके विपरीत देश के सबसे बडे प्रदेश के रूप में पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश जैसे पूर्ण राज्य में दिल्ली प्रदेश से आधी सुविधाएं भी जनता को प्राप्त नहीं हो रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश व प्रदेश के भविष्य को सुदृण करने के लिए ये अति आवश्यक है कि आज के नौनिहालों की शैक्षणिक बुनियाद को मजबूत किया जाये जिसके लिए दिल्ली मॉडल सरीखे मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाना जनहित में आवश्यक है।


                          Photo:- आप पदाधिकारीगण

प्रेस वार्ता के उपरांत जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी की नीतियों व दिल्ली प्रदेश में हुए जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर नए युवा साथियों ने पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की जिन्हें ज़िला अध्यक्ष परवेज़ अली खान एवं अन्य जिला पदाधिकारियों ने पार्टी की टोपी पहनाकर विधिवत सदस्य्ता प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनय राघव, निखिल राघव, नितिन राघव, विकास ठाकुर, सागर जादौन, दीपेंद्र पुंढीर, शिवम अग्रवाल, हर्ष ठाकुर, अमन कुमार, तुषार कुमार, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी मोनिका थापर को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, उपस्थित साथियों द्वारा मोनिका थापर को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी प्रदान किये जाने की शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, जिला महासचिव हेमेन्द्र कुमार, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य स्वालीन सैफी, राहत सुल्तान व सोहेल पठान, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, पूर्व मेयर प्रत्याशी मोनिका थापर, इगलास विधानसभा अध्यक्ष सतेंद्र सूर्यवंशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग ज़ाकिर खान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments