डा० मोहम्मद तारिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यंग इंजीनियर्स एवार्ड से सम्मानित ।

 

                         

                           Photo:- डा० मोहम्मद तारिक

अलीगढ़ / अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा० मोहम्मद तारिक को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यंग इंजीनियर्स एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें कोलकाता स्थित इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा प्रदान किया गया है। पुरस्कार में एक पट्टिका और प्रशंसा प्रमाण शामिल है।

प्रोफेसर परवेज मुस्तजाब (डीन, फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी) ने कहा कि यह इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के लिए गर्व की बात है कि हमारे युवा शिक्षकों में से एक को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रोफेसर सलमान हमीद (अध्यक्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग) ने डा० तारिक की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह एक मेहनती शिक्षक हैं और यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुरस्कार युवा इंजीनियर्स को उनके बहुआयामी क्षेत्र में कड़ी मेहनत और अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।
डा० मोहम्मद तारिक, बिजली कन्वर्टर्स, ऊर्जा भंडारण उपकरणों के विकास, इलेक्ट्रिकृत परिवहन के साधन के विकास और नवीकरणीय ऊर्जा अनुप्रयोग के लिए शोध कार्य में लगे हुए हैं। विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
आठ लाख से अधिक सदस्यों तथा भारत में 113 केंद्रों और 5 विदेशी अध्यायों के नेटवर्क के साथ इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) इंजीनियरों की एक बहु-विषयी पेशेवर संस्था है।

Post a Comment

0 Comments