गड्ढे में गिरकर डॉ0 राजीव गुप्ता की मृत्यु हो जाने पर दुःख व्यक्त किया।

 

                             Photo:- google


अलीगढ़ / शहर की सड़कों पर जिस ओर भी नजर दौड़ाई जाए तो सिवाए टूटी फूटी सड़कों और गड्ढों के कुछ दिखाई देता है तो उनमें गिरकर घायल होते महिलाएं, पुरुष व बच्चे, सडकों की हालत देखकर लगता है कि अब अलीगढ़ शहर गड्ढों में बसता । बीते कल सड़क के गड्ढे में गिरकर डॉ0 राजीव गुप्ता की मृत्यु हो जाने पर दुःख व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज़ अली खान के द्वारा ये बातें कही गईं। 

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को स्मार्ट बनाये जाने के कार्य में घोर लापरवाही पूर्ण रवैये अपनाया जा रहा है, बिना किसी सुरक्षा उपाय किये व्यस्ततम सड़कों को खोद कर छोड़ दिया जाता है जो कि हादसे की वजह बनते हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अलीगढ़ इस बात की मांग करती है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। 

ठेकेदारों को आम रास्तों अथवा अन्य स्थानों पर कार्य करते हुए सुरक्षा उपायों को अपनाये जाने के आदेश दिए जाने चाहिए व उल्लंघन करने पर अर्थदंड के साथ साथ उनका लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए। 

हादसे में मृत डॉ0 राजीव गुप्ता के परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाये।

Post a Comment

0 Comments