Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भीमराव अम्बेडकर पार्क, घंटाघर, अलीगढ़ पर बहन/बेटी मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने और उनको श्रद्धांजलि दी।



                    फ़ोटो:- भीम आर्मी के कार्यकर्ता

अलीगढ़/  चंद्रशेखर आजाद( रावण)भीम आर्मी चीफ( अध्यक्ष, आसपा) के आवाहन पर  पूर्व मंत्री उ. प्र. चौधरी महेंद्र सिंह सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी, आ. स. पा. एवं जनपद अलीगढ़ के सभी (आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी ) ने आज दिनांक 2-10-2020 की शाम 6 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क, घंटाघर, अलीगढ़ पर बहन/बेटी मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा । चौधरी महेंद्र सिंह ने कहा दलितो को मत मारो, मुझे मार लो कहने वाले मोदी जी हाथरस के पीड़ित परिवार को पुलिस ने बंधक बनाकर रखा हुआ है इसपर कुछ बोलेंगे ? ये उतरप्रदेश का रामराज्य है, रेप होगा, कत्ल होगा, मानवता कलंकित होगी, फिर आपको ही बंधक बनाया जाएगा। सब होगा पर न्याय नही होगा। चुप्पी तोड़नी पड़ेगी मोदी जी आज प्रदेश में गुंडाराज , पुलिस की तानाशाही, ग़रीबो का उत्पीड़न हो रहा है । जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा ये आंदोलन जारी रहेगा।    जय भीम |      नमो बुद्धाय |      जय भारत |

Post a Comment

0 Comments