अलीगढ़ तालीम और ताले का शहर है एकता एवं भाईचारा का शहर है : ओझा


अलीगढ़ / प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया  उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित साइकिल संदेश यात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के निर्देशानुसार प्रोफेसर अवध प्रताप  ओझा के नेतृत्व में लखनऊ उन्नाव कानपुर औरैया इटावा फिरोजाबाद आगरा मथुरा होते हुए 23 तारीख को अलीगढ़ पहुंची थी जहां पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया था रात्रि में वे अलीगढ़ रुके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कार्यकर्ताओं ने संगठन के बारे में उन्हें जानकारी दी इसके बाद आज दिनांक 24 सितंबर को सुबह साइकिल संदेश यात्रा को  प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षपाल सिंह ने झंडी दिखाकर साइकिल संदेश यात्रा को बुलंदशहर के लिए रवाना किया इस अवसर पर साइकिल संदेश यात्रा के संचालित प्रोफेसर अवध प्रताप ओझा ने सबका धन्यवाद दिया और कहा कि फिर आप लोगों से मुलाकात होगी उन्होंने कहा कि हमें यहां बहुत स्नेह और प्यार मिला अलीगढ़ की जनता बहुत अच्छी है अलीगढ़  तालीम और ताले का शहर है एकता एवं भाईचारा का शहर है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रक्षपाल सिंह प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी जिलाध्यक्ष एमपी सिंह महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद जिला प्रमुख महासचिव सुरजीत यादव राम सुनील सविता हसीन विनोद शैलेंद्र शानू कमालुद्दीन दिलशाद हाजरा बेगम मुनीश हजरत अली मुस्तकीम आजाद आसिफ आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments