Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भारत की बेटी के साथ हुई दरिंदगी करने वालों को चौराहे पर हो फांसी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने की मांग l

 


अलीगढ़ / भारत की बेटी के साथ हुई दरिंदगी  होने के कारण मृत्यु होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अलीगढ़ ने गहरा दुख व्यक्त किया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि हाथरस की चंदवा मैं हुई भारत की बेटी के साथ जो दरिंदगी हुई है वह बेहद दुखद है  ऐसी घटनाओं से आज  अलीगढ़ ही नहीं प्रदेश एवं  देश में दुख की लहर है उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं  जब हमारे देश में होती हैं  तो यह सभी भारतीयों के लिए  दुखद घटना है उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता एवं ऐसे कार्य करने वाले लोगों को  चौराहे पर फांसी देनी चाहिए ताकि समाज को इससे सबक मिल सके और आगे ऐसी कोई घटना ना हो उन्होंने कहा कि जब हमारे देश में दरिंदगी करने वालों खिलाफ सख्त कानून है तो फिर इनको सजा क्यों नहीं मिलती है उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए सख्त कानून की जरूरत है और जो भी ऐसी घटना करता है उस को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए तभी हम अपने भारत की बेटी का हक अदा कर सकते हैं उन्होंने कहा कि आज जब भारत की यह बिटिया आज हमारे बीच नहीं है आज का दिन भारत के इतिहास में काली दिवस के रूप में है हम सबको मिलकर अपने भारत की बिटिया के लिए इंसाफ के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए  दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले तभी समाज में संदेश जाएगा और आगे ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस पूरी दरिंदगी घटना की जानकारी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी को भेज रहे हैं आज हम सब अपने भारत की बिटिया के साथ हैं और  उनके परिवार के साथ हैं के उस परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ मिले तभी हम अपने भारतीय होने का एवं अपने संविधान को बचा सकते हैं और अपनी बेटियों को बचा सकते हैं बेटियों को बचाने के लिए हम सब को आगे आना चाहिए और ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त की सजा की मांग करनी चाहिए l

Post a Comment

0 Comments