90% प्रतिशत किसान को कोई फायदा नहीं मिल रहा है यदि सरकार किसानों की इतनी हितैषी है तो वह किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाए ।


अलीगढ़ / प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की एक साइकिल यात्रा दिनांक 16.09.2020 को लखनऊ से उन्नाव कानपुर औरैया इटावा फिरोजाबाद आगरा मथुरा होते हुए आज अलीगढ़ पहुंची । जिसका अलीगढ़ की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ मथुरा बार्डर पर जोरदार स्वागत किया इसके बाद इगलास के नगर अध्यक्ष रिजवान ने पूरी टीम का जोशीला स्वागत किया।


अहमदपुर मथुरा रोड पर पूर्व प्रधान नन्हे खान की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की सभा का संचालन बाबा फरीद आजाद ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रक्षपाल सिंह ने कहा कि जो किसान बिल पास किया है उससे 90% प्रतिशत किसान को कोई फायदा नहीं मिल रहा है यदि सरकार किसानों की इतनी हितैषी है तो वह किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाए जो किसान को इस समय नहीं मिल रहा है।प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुभाष लोधी ने कहा कि सरकारी नीतियों से बेरोजगारी को बढ़ावा मिल रहा है। जिलाध्यक्ष डा एम पी सिंह ने कहा कि सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उनका आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिल रहा है हर स्तर पर आम आदमी का शोषण हो रहा है गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान है। बाबा फरीद आजाद ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के कारण देश आज आर्थिक मंदी से जूझ रहा है शिक्षक कर्मचारी किसान मजदूर नौजवान सभी लोग परेशान हैं।2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश की बागडोर संभालेगी। इस अवसर पर साइकिल संदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर अवध प्रताप ओझा ने कहा कि आज जब सारे नेता अपने घर बैठे हैं जनता की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है इस कोरोनावायरस की समस्या में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव के निर्दैशानुसार देश एवं प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए  जनता की समस्यायों का समाधान कराने के लिए हम लोग लखनऊ से 16 तारीख को इस यात्रा को लेकर निकले हैं जिसका उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को उसके हक हुकूक के लिए जागरूक करना है। साइकिल यात्रा में लखनऊ से चलने वालों में विनीत एडवोकेट अभिषेक एडवोकेट फैसल शेख इंजीनियर राजकुमार यादव ऋषभ यादव हिमांशु भाटी क्षेत्रपाल यादव निर्दोष यादव अमान शेख दिनेश यादव बबलू यादव प्रशान्त मिश्रा शामिल हैं। अलीगढ़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के रामअवतार यादव गगन गुप्ता प्रमोद यादव अजय पाल सिंह यादव सलमान  जयप्रकाश शास्त्री डा सतेन्द्र यादव विशाल यादव योगेश सारस्वत  जयपाल सिंह सूरज कश्यप सुरेश बघेल संतोष कुमार बघेल चन्द्र वीर सिंह आदित्य  हरपाल सिंह कुलदीप चौधरी दानिश विश्वेन्द्र यादव मुवीन खान सुनील शेरा संतोष शर्मा  देवेन्द्र यादव नरेन्द्र कुमार मुनेश यादव सुनील सविता विनोद गोस्वामी धर्मेन्द्र शानू शैलेन्द्र  कमालुद्दीन जयवीर फिरोज अतर सिंह उदय पाल अजय पाल हाजरा बेगम शैरून नूर फातिमा सीमा रेशमा बेगम यूनुस फैजान सचिन जफर अजमत  हसीन मुस्तकीम हशरत अली आसिफ  आजाद वाजिब फत्ते खां जहीर अकबर मेंहदी हसन अकरम  आसिफ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments