Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

इतनी बेरहमी से पिटाई यह कहाँ का न्याय है क्या यह सब इसलिये कि वो एक दलित परिवार से है l

                             Photo:- सागर सिंह तोमर

अलीगढ़/प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने प्रेस नोट कहा ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहाँ ले जा रही है ये कैसा जंगल राज है गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपत्ति पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज,यदि पीड़ित युवक का ज़मीन सम्बंधी कोई शासकीय विवाद है तो भी उसे क़ानूनन हल किया जा सकता है लेकिन इस तरह क़ानून हाथ में लेकर उसकी उसकी पत्नी की, परिजनो की व मासूम बच्चो तक की इतनी बेरहमी से पिटाई यह कहाँ का न्याय है क्या यह सब इसलिये कि वो एक दलित परिवार से है, ग़रीब किसान है,दाने दाने को तरसे हैं दाना बोने वाले बोझिल होते जाते हैं अब बोझा ढोने वाले ज़हर खा रहे तेरे राज में क्यूँ मज़दूर किसान बताओ शिवराज सिंह चौहान,क्या ऐसी हिम्मत इन क्षेत्रों में तथाकथित जनसेवकों व रसूख़दारों द्वारा क़ब्ज़ा की गयी हज़ारों एकड़ शासकीय भूमि को छुड़ाने के लिये भी शिवराज सरकार दिखायेगी लोकशाही में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments