Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

फैज़ान अहमद को मुस्लिम सेवा संघ का अलीगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर इंजीनियर कमर आलम ने किया स्वागत समारोह l



पार्षद सहित समाज सेवक एवं सीनियर एडवोकेट रहे 
उत्तर प्रदेश/ अलीगढ़ के बरोला मार्केट दोदपुर सिविल लाइन अलीगढ़ एक्सपोज़ न्यूज़ के डायरेक्टर फैजान अहमद के नवनियुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया गया एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासुलदार जी के निर्देश पर एवं नदीम कुरैशी प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर मुस्लिम सेवा संघ का अलीगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हिल्टन होटल सऊदी अरब के डायरेक्टर इंजीनियर कमर आलम ने एक समारोह रखा जिसमें उन्होंने संगठन द्वारा पद दिए जाने पर आभार व्यक्त किया एवं साथ ही कौम-मिलत एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा एवं बेरोजगारी के मुद्दों को पहली प्राथमिकी अपने न्यूज़ चैनल  एक्सपोर्ट न्यूज़ के माध्यम से उठाने की भी बधाई दी, उन्होंने कहा कि आप और आपकी टीम सामाजिक कार्यों में अलीगढ़ क्षेत्र में  बहुत गहनता व कर्मठ होकर कार्य कर रही है  जिसका हम आज आभार व्यक्त करते हैं।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव सुहैल मंसूर ने संगठन के पदाधिकारियों जिसमें प्रदेश सचिव शिराज अनवर, छात्र सभा के प्रदेश सचिव बाबू अली, एवं नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शाकरा खान को हार मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया व पूरे संगठन की हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर मौजूद पार्षद शकील राइन, पार्षद हफीज अब्बासी, पार्षद नफीस शाहीन, पार्षद शाकिर मलिक को हार मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।  समाज सेवक खालिद खान पप्पू जिन्होंने लॉकडाउन के समय लगभग 3 महीने तक अलीगढ़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जमकर सामाजिक कार्य किए उन्हें मुस्लिम सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा हार मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद बहुजन समाज पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे जिनका ज़िक्र खुद मायावती जी ने अपनी किताब मेरे जीवन संघर्ष में किया है शमीम अहमद सिद्दीकी को हार मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे एवं साहब काशीराम जी के साथ संघर्ष करने वाले अनवर अली का हार मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उसके बाद सभी मेहमान गण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों के साथ डिनर किया गया और उसके बाद सभी सामाजिक लोगों ने अपने अपने विचार भी रखें।

इस अवसर पर मौजूद एडवोकेट आले नबी, एडवोकेट हसन खान, एडवोकेट अनवर अली, पार्षद शाकिर मलिक, पार्षद शकील राइन, पार्षद हफीज अब्बासी, पार्षद नफीस शाहीन, नदीम वासु, जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, इमरान घोसी,चौधरी मसूद,खुर्शीद अल्वी, मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी अजीम अहमद सिद्दीकी, जुनैद अहमद सिद्दीकी, चौधरी फैजान, सऊद खान,तारिक खान, मोहम्मद खतीब,सोलंकी भाई,मुजाहिद खान, शाहिद खान,हनीफ खान, अकरम खान, अमजद खान, शब्बू खान भाई, अदनान अली खान, एम०आई०एम०के नेता अब्दुल कदीर सहित सामाजिक लोग मौजूद, सभी सम्मानित एवं सामाजिक लोगों ने पूरे संगठन को बधाई दी l

Post a Comment

0 Comments