Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मनोज तिवारी का नाम काफी विवादों में रहा, आदेश गुप्ता बने दिल्ली के अध्यक्ष l


नई दिल्ली / मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है।
आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मनोज तिवारी का नाम काफी विवादों में रहा था। उनपर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के आरोप लगे थे।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली की हार के तुरंत बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन विकल्प नहीं मिलने तक इसे जारी रखने के लिए कहा गया था।

Post a Comment

0 Comments