Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मानव उपकार ने किया 'त्रिपथ गामिनी' बस का लोकार्पण, 21 वें स्थापना दिवस पर किया जनहित मे समर्पित l

                         Photo :- मानव उपकार संस्था

अलीगढ़ / उप्र की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव उपकार के 21वें स्थापना दिवस पर शनिवार को जनहित में सेवारत वाहनों के खेमें में एक और मोक्ष वाहन ' त्रिपथगामिनी' शामिल हो गया।  संस्थाध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि नुमाइश मैदान स्थित मुक्तीधाम पर संस्था संरक्षक विनोद सिंहल की प्रेरणा से उनके समाजसेवी पुत्र एवं रेडियण्ट स्टार स्कूल के निदेशक महक सिंहल द्वारा प्रदत्त एक नई 40 सीटर लक्जरी त्रिपथगामिनी बस (मोक्ष वाहन ) का लोकार्पण पूजा अर्चना के साथ किया गया।
          Photo :- मानव उपकार के padaadhika

ये वाहन गंगा घाटों पर अंतिम संस्कार की सेवा के लिये नागरिकों को उपलब्ध हो सकेगा।संस्था का 21 वां स्थापना दिवस अब भव्यता के साथ दिसम्बर में मनाया जाएगा l संस्थापक सदस्य व चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि वास्तविक जनसेवा को समर्पित संस्था मानव उपकार का 20 वर्ष पूर्व ,मुख्य संरक्षक आशुतोष वार्ष्णेय(प्रथम मेयर, अलीगढ़) के निर्देशन में संचालन शुरू हुआ था।संस्था अब वट वृक्ष बनकर निरंतर समाजसेवा में कार्यरत है। पूजा अर्चना व लोकार्पण कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक गोल्डी, गिर्राज शर्मा,ज्ञानेंद्र चौहान,जितेंद्र टीडी,अतुल राजाजी,सूबेदार सिंह राघव,सत्यनारायण दीक्षित, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments