Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज को 1000 सर्जिकल मास्क की भेंट प्रदान की है।

         Photo :-  राजीव अग्रवाल तथा आलोक अग्रवाल

अलीगढ़ /  अलीगढ़ नगर के दो कारोबारियों  राजीव अग्रवाल तथा आलोक अग्रवाल ने मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज को 1000 सर्जिकल मास्क की भेंट प्रदान की है। उन्होंने यह भेंट जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज के चिकित्सकों की कोरोना वायरस से सुरक्षा तथा इलाज उपलब्ध कराने के प्रयासों के दृष्टिगत अमुवि रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस के आव्हान पर प्रदान किये हैं। 
जेएनएमसी के प्रिन्सिपल तथा सीएमएस प्रोफेसर शाहिद सिद्दीकी ने अग्रवाल बन्धुओं की इस सहायता के लिये उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सका सेवा में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल बन्धुओं ने आवश्यकता पड़ने पर और सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। 

Post a Comment

0 Comments