भाजपा सरकार अपनी असफलता को छुपाने के लिए भाईचारा खत्म कर रही है l यशवंत सिन्हा

                                 Photo :- यशवंत सिन्हा

अलीगढ़ / पूर्व मंत्री भारत सरकार यशवंत सिन्हा "गांधी शांति यात्रा" के कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ आए जहां उनका टोल प्लाजा मडराक पर ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया l तत्पश्चात वहां से "गांधी शांति यात्रा" ख्वाजा फार्म मथुरा रोड पर पहुंची वहां पर उपस्थित जनसमुदाय ने स्वागत किया कार्यक्रम में बोलते हुए श्री सिन्हा ने कहा आज भाजपा सरकार में उसकी आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है l
                  Photo :- यशवंत सिन्हा व सपा कार्यकर्ता

बेरोजगारी दिनोंदिन बढ़ रही है भाजपा सरकार के संविधान को तोड़ने का कार्य कर रही है देश में मोदी सरकार जो जनता से वादे किए थे वह पूरी तरह से असफल हुए हैं l भाजपा सरकार अपनी असफलता को छुपाने के लिए भाईचारा खत्म कर रही है l इस सरकार में हर वर्ग किसान, मजदूर, पिछड़ा, दलित, छात्र, व्यापारी परेशान है तथा जीडीपी दर निरंतर गिर रही है l उनके साथ आए गांधी शांति के प्रदेश प्रभारी आई. पी सिंह ने कहा था इस "गांधी शांति यात्रा" को प्रदेश में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है l प्रदेश की व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश देखने को मिल रहा है
Photo :- यशवंत सिन्हा का फूल माला से स्वागत करते हुए

भाजपा अपनी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है l उनके साथ गाँधी शांति यात्रा के प्रभारी रिजवान रसूल भी थे l राकेश सिंह पूर्व विधायक, अशोक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, मुजाहिद किदवई प्रदेश सचिव अज्जू ईसाक पूर्व महानगर अध्यक्ष, गिर्राज यादव पूरणमल प्रजापति, शराफत अल्वी, आदि ने संबोधित किया
                         Photo :- ख्वाजा हसन जिब्रान

कार्यक्रम के आयोजक ख्वाजा हसन जिब्रान व अल्पसंख्यक सभा के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहजाद अल्वी ने भव्य माला पहनाकर श्री सिन्हा का व उनके साथियों का भव्य स्वागत किया l जब ख्वाजा हसन जिब्रान ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़े प्रहार किए और कहा यह सरकार देश को कंगाली की राह पर ले जा रही है l उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात श्री  सिन्हा ख्वाजा हसन जिब्रान के घर लाल डिग्गी पर आए l
श्री सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया
सपा कार्यकर्ताओं ने आभार प्रकट किया l

Post a Comment

0 Comments