Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के मेडिकल कैंप का उद्घाटन l


अलीगढ़ / राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के मेडिकल कैंप का उद्घाटन नुमाइश ग्राउंड में अंबेडकर गेट के पास किया गया शिविर का उद्घाटन डॉ गीता प्रधान सीएमओ वरिष्ठ फिजिशियन डॉ केसी सिंघल ने  फीता काटकर वा दीप जला कर किया शिविर का आयोजन प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उमाशंकर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन पूरी नुमाइश के दौरान रहेगा और यहां पर आम जनता का इलाज किया जाएगा सचिव डॉ जया शर्मा ने बताया कि इस शिविर में लोगों  की जन जागरूकता के लिए हर दिन एक स्पेशलिटी कैंप का आयोजन होगा जिसमें चिकित्सक लोगों को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेंगे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ ऋषभ गौतम ने बताया कि यह एक जन जागरूकता अभियान हैं यहां हम लोग हम लोगों को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेंगे अथवा नुमाइश के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है तो उस समय जनता की मदद करने की कोशिश करेंगे इस कार्यक्रम में डॉ विपिन गुप्ता ,डॉ सीपी गुप्ता ,डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ नागेश ,डॉ डीके सिंह ,डॉ भरत ,अंशुल गुप्ता, ललित ,रामू ,गुलजार ,उमेश, का शिविर में विशेष सहयोग रहा

Post a Comment

0 Comments