Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एएमयू सिटी गल्र्स हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन l


       Photo :- पुलिस अधीक्षक यातायात अलीगढ़ 

अलीगढ़ / अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एएमयू सिटी गल्र्स हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान, अध्यक्ष अंग्रेजी विभाग एवं प्रो. अनवर शहजाद सहायक शिक्षा निदेशक एएमयू अलीगढ़ सम्मानीय अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मो. अलमगीर ने स्मृति चिन्ह एवं गुल्दस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी अतिथियों ने प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानीय अतिथि प्रो. अनवर शहजाद ने इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी और बच्चों का उत्साह वर्धन किया । प्रो. रिजवान खान ने भी बच्चों को बधाई दी और बच्चों में एकाधिक कौशलों को विकसित करने पर बल दिया। श्री अजीजुल हक ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा बच्चों को यह भी बताया कि मानव जीवन में शिक्षा एक महत्वपुर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे कार्यक्षेत्र का विस्तार करती है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मो. आलमगीर ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं सुश्री कायनात फारुक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments