Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी की सलाहकार समिति का सदस्य बनाये गये l


 अलीगढ़ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी की सलाहकार समिति का सदस्य बनाये जाने पर आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर स्वागत किया और मिठाई वितरित की इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने श्री अजय कुमार लल्लू जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये माननीया श्रीमती सोनिया गाँधी जी का आभार व्यक्त किया I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि अजय कुमार लल्लू जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नई शक्ति मिलेगी जिससे पार्टी के प्रभाव में निश्चित रूप से वृद्धि होगी उन्होंने नई कांग्रेस कमैटी के गठन के लिए पार्टी अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गाँधी जी व उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी जी का आभार वियक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया I उन्होंने श्री अजय कुमार लल्लू को निजी रूप से फ़ोन पर बात करके बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमैटी में अनुभव एवं युवा शक्ति का मिश्रण है जोकि पार्टी के लिए निश्चित रूप से लाभदाई होगा I इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में शाहरुख़ खान, तल्हा अबरार, शाहिद खान, अखिलेश शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, नवेद खान, सागर सिंह तौमर, कामेश शर्मा, नईम अहमद, गजेन्द्र पचौरी, मैराज अहमद, पिंकू बघेल, रज़ी अहमद डब्लू आदि थे

Post a Comment

0 Comments