Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ कई जगह पर भंडारे का आयोजन भी किया गया l

लालकुआँ/ नैनीताल क्षेत्र में  विश्वकर्मा पूजा  बड़े धूमधाम से मनाई गई  क्षेत्र में स्थित  मिलो फैक्ट्रियों एवं संस्थानों में  भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ  कई जगह पर भंडारे का आयोजन भी किया गया नैनीताल सहकारी दुग्ध संघ की लाल कुआं दुग्ध डेयरी में  रामायण के अखंड पाठ का का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद के रूप में भंडारे का वितरण किया गया जिसमें संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने  देशवासियों को  विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी
  इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा प्रबंधक प्रशासन अशोक सिंह अभियंता हरीश चंद आर्य सहित तमाम कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे उधर सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल में भी विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। मिल के सभी प्लाटों में विधिवत पूजा अर्चना की गई । मिल के सीईओ श्री जयप्रकाश नारायण, वरिष्ठ़ सलाहकार श्री सत्यदेव बहुगुणा, ने सभी को विश्वकर्मा पूजन की बधाई देते हुए भगवान विश्वकर्मा से सभी के मगंल की कामना की इस अवसर पर कारखाने की कार्यशाला में विशेष हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार श्री सत्यदेव बहुगुणा सुभाष शर्मा एसके बाजपेई जगमोहन उप्रेती सतीश वर्मा सहित अनेकों मौजूद रहे पाल स्टोन क्रेशर लाल कुआं स्टोन क्रेशर सागर स्टोन क्रेशर रेलवे स्टेशन एवं लोगों के निजी संस्थानों में भी विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई

Post a Comment

0 Comments