Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

170 लावरिशों की अस्थियों को मिला मोक्ष, मानव उपकार नें किया रामेश्वरम धाम में पिण्ड दान, अस्थियों को किया विधि विधान पूर्वक विसर्जित l

रामेश्वरम/अलीगढ़। उप्र की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव उपकार द्वारा 170 लावारिश हिन्दू शवों की अस्थियों को पिंड दान कर उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए तीर्थ धाम रामेश्वरम (तमिलनाडु) के अग्नि तीर्थम में  विधि विधान पूर्वक विसर्जित किया।।   पितृ पक्ष में अस्थियों को हवाई मार्ग से  रामेश्वरम धाम लेकर पहुंचे 241 मानव सेवकों नें भगवान राम-सीता व हनुमान जी द्वारा स्थापित शिवलिंगों के दर्शन लाभ भी लिए। रामेश्वरम धाम के अग्नि तीर्थम धाम में शांत समुद्र के घाट पर अस्थियों की शुद्धि के उपरांत उनका पिण्ड दान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष विष्णु के बंटी नें बताया कि सोमवार को अस्थि विसर्जन के दौरान पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय,चेयरमैन पंकज धीरज, संस्थापक सदस्य रतन वार्ष्णेय,ज्ञानेन्द्र चौहान,रामप्रकाश सूर्यवंशी, कमल गुप्ता,हरे कृष्ण मुरारी आदि नें 170 लावरिशों की अस्थियों का तर्पण कराया । तदोपरांत गौ ग्रास के साथ ब्राह्मण भोज भी कराया। 
 अलीगढ़ से 28 कार्टन में व्यवस्थित तरीके से 170 लावरिशों की अस्थियों को  कई बसों द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट से त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट लेकर पहुँचने उपरांत मानव सेवक सड़क मार्ग से रामेश्वरम पहुंचे थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम में जन कौतूहल का विषय बना रहा। इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक गोल्डी,उमेश सरकोडा,एनडी कौशल,आभा वार्ष्णेय,सुभाष शुक्ला,ठाकुर सत्यपाल सिंह आदि सहित वहां पहुंचे मानव सेवकों नें इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments