Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

शपथ लेने में छात्रों के जीवन में परिवर्तन आएगा तथा छात्रों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा l

अलीगढ़ / खैर रोड सरस्वती विद्या मंदिर के तत्वाधान में छात्रों के सद्गुण विकास हेतु एक शपथ पत्र भारत विकास परिषद के अधिकारी श्री उमेश वार्ष्णेय ( राष्ट्रवादी जी)  तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश जी एवं सुभाष जी अतुल सिंह जी मनिंदर कौर जी, चंद्र प्रकाश जी, सुनील शर्मा जी आदि ने कराया , इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ सूर्य प्रकाश जी ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास को सकारात्मक बताया और कहा कि सद्गुण बातों की शपथ लेने में छात्रों के जीवन में परिवर्तन आएगा तथा छात्रों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा  परिवारवाद बढ़ेगा  आपसी प्रेम  सौहार्दपूर्ण वातावरण  परिवार तथा समाज में रहेगा सभी छात्रों ने शपथ पत्र को भरा लगभग 500 छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का भरोसा दिलाया इस कार्यक्रम में सौरभ वार्ष्णेय जी दिनेश जी सुरभि जी नीलम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments