Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कमिश्नर अजय दीप सिंह ने किया धनीपुर फल मंडी में किया दुकान का उदघाटन




अलीगढ़ ।कमिश्नर अजयदीप सिंह ने अलीगढ़ धनीपुर फल मंडी में  दुकान का रिबन काट कर उदघाटन किया। यहां महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज के सानिध्य में नवीन फल मंडी धनीपुर में श्री राधे फ्रूट एंड वेजिटेबल्स कंपनी  का उदघाटन रखा गया।जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस नई दुकान का  मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने ना सिर्फ उदघाटन किया बल्कि इस अवसर पर कमिश्नर अजयदीप सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक और विजयगढ़ ग्राम भूरा की गढ़ी निवासी सेवानिवृत्त फौजी कमल बाबू उपाध्याय के पुत्र निपुण उपाध्याय को उज्जवल भविष्य और उनके व्यापार के लिए शुभकामनाएं दी।इस दौरान कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि अब सारसौल फल मंडी की सुविधा समाप्त करके धनीपुर की फल मंडी में आए दुकानदारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस अवसर पर यहां नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल मंडी सचिव अशोक सिंह सोलंकी व युवा नेता अनुराग गौतम के अलावा ब्रजेश वशिष्ठ,आचार्य गौरव शास्त्री,एन. डी.कौशल और सहदेव उपाध्याय समेत आदि उपस्थित थे 

Post a Comment

0 Comments