Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

ध्वजा रोहण करने के पश्चात शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों की सभा को सम्बोधित करेंगे कुलपति l

अलीगढ़ / अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर 15 अगस्त को विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक इमारत स्ट्रेची हाल पर प्रातः 9 बजे ध्वजा रोहण करने के पश्चात शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों की सभा को सम्बोधित करेंगे।

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को एनसीसी सीनियर डीवीजन केडिट्स द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात सलामी दी जायेगी। कुलपति एसएस हाल साउथ में आधारशिला रखने के अलावा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे तथा यूनिवर्सिटी हैल्थ सर्विस में भर्ती रोगी छात्रों को फल वितरित करेंगे।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों, गैर शिक्षक कर्मियों, महिलाओं और बच्चों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है। आज स्ट्रेची हाल पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रिहर्सल भी की गई। जिसमें सहकुलपति प्रोफेसर अख्तर हसीब, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस व एनसीसी केडिट्स व तराना टीम के सदस्य शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments