पूर्व मंत्रीभारत रत्न स्व.श्री राजीव गाँधी जी 75 वें जन्म जयंती उत्सव पर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में राजीव गांधी जी की प्रकाश डाला गया




                                   
जन्म: 20 अगस्त,1944
मृत्यु: 21मई,1991
नई दिल्ली /भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पौत्र और भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे।
इनका पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था। राजीव गांधी भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे और अपनी माँ की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने।
40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जा सकते हैं।
यह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला।
भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।
राजीव गांधी देश के युवाओं में काफी लोकप्रिय नेता थे।
उनका भाषण सुनने के लिए लोग काफी इंतज़ार भी करते थे।
राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्‍होंने अपने प्रधानमंत्रित्‍व काल में कई ऐसे फैसले लिए जिसका असर देश के विकास पर देखने को मिला...
पुरस्कार-उपाधि भारत रत्न
विशेष योगदान - उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल और शुरुआत की जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल है।
आधुनिक भारत के जनक,
हमारे प्रेरणा स्रोत एवं आदर्श
स्व.राजीव जी की जयंती पर
कोटि कोटि नमन एवं सादर श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर पूर्व मनरेगा चेयरमैन आजम खान आदि 

Post a Comment

0 Comments