भाजपा में शामिल होने का फोटो अखबारों में देख मकान मालिक भड़क गया और घर से निकालने की चेतावनी दी। मकान मालिक की पत्नी व बेटा ने महिला के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने की कोशिश की।





अलीगढ़ /देहली गेट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक मुस्लिम महिला को भाजपा की सदस्यता लेना भारी पड़ गया। गुलिस्ता ने शनिवार को ही भाजपा की सदस्यता ली थी। इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने अतिथि के रूप में भाग लिया था। इसके फोटो रविवार को अखबारों में देख मकान मालिक भड़क गया और घर से निकालने की चेतावनी दी।  मकान मालिक की पत्नी व बेटा ने महिला के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने की कोशिश की। सूचना पर भाजपा नेताओं व पुलिस के पहुंचने पर राहत मिली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने शनिवार को कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा था। कहा, भाजपा देश-दुनिया में जिस बुलंदी पर पहुंची है, वह कार्यकर्ताओ के प्रयास से संभव हुआ है। देश ही नहीं, अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है। रघुनाथ पैलेस में भाजपा के महापर्व सदस्यता अभियान-2019 का आगाज करते हुए केबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें देश को कांग्र्रेस मुक्त बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने खुद कई कार्यकत्र्ताओं को फोन नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल से सदस्य बनाया। बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे ताकतवर नेता हैं तो यह सब कार्यकर्ताओ के कारण संभव हुआ है। 2022 तक देश कांग्र्रेस मुक्त व गरीबी मुक्त हो जाएगा। इस बार सदस्यता 11 करोड़ से 20 करोड़ पहुचाने का लक्ष्य रखा है। अलीगढ़ में साढ़े तीन लाख सदस्य बनाए जाएंगे। सांसद सतीश गौतम ने लोकसभा चुनाव में जीत का श्रेय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की मेहनत को देते हुए कहा कि इसी तरह अब जनपद में सबसे ज्यादा सदस्यता होनी चाहिए। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र सिंह, हेमंत राजपूत, जयवीर सिंह, सुनील पाण्डेय, ठा. रघुराज सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने तथा संचालन गौरव शर्मा और मनीष राय ने किया।इस मौके पर ई. राजीव शर्मा, राम सखी कटेरिया, मीना कुमारी, मनीष राय, रीता राजपूत, मानव महाजन, भू प्रकाश माहौर, वीएस पॉल, पवन शर्मा, सुधा सिंह, संजय गोयल, मनोज शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम, सुशील मित्तल, रविराज सिंह. शैलेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments