Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

थाना क्वार्सी पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार किये जिनके कब्ज़े से नगदी बरामद।




अलीगढ़।पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़े दो शातिर स्नेचिंग करने वाले आरोपी।थाना क्वार्सी पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार किये जिनके कब्ज़े से नगदी बरामद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि द्वारा चलाये जा रहे छिनैती,लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु अभियान के तहत क्वार्सी क्षेत्र अन्तर्गत मरघट के पास चन्दनियाँ से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अजय उर्फ कर्मवीर पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी पोखर मौहल्ला सारसौल,राजकुमार उर्फ भुवनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम त्रिवाया थाना राया जनपद मथुरा हाल पता गुड्डु के मकान हरदासपुर थाना लोधा अलीगढ़ को मय 6900 रूपये नगद एक अदद तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज बरामद।पुलिस की मानें तो क्वार्सी क्षेत्र में घटित लूट व चोरी की घटनाओं को आरोपियों ने कबूल किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

Post a Comment

0 Comments