Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

आरटीओ कार्यालय के बाहर पुलिस ने की छापेमारी 27 दलाल गिरफ्तार।


    Photo: अलीगढ़ आर .टी. ओ कार्यालय से गिरफ़्तार दलाल

अलीगढ़। आरटीओ कार्यालय के बाहर छापेमारी की गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई से कार्यालय के बाहर बैठे दलालों में खलबली मच गई। दलाल सामान सहित भाग ही रहे थे कि पुलिस ने 27 दलालों को हिरासत में ले लिया गया है। इनके पास से कई फर्जी कागजात मिले हैं। डीएम ने पकड़े गए दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।आरटीओ कार्यालय के बाहर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। ये लोग आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर, जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। अधिकारियों ने इन बिचौलियों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को एसीएम द्वितीय अंजुम बी व सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया,आरटीओ केडी गौर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इससे वहां मौजूद गलत लोगों में खलबली मच गई। कुछ अराजक तत्व अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भाग खड़े हुए। छापेमारी में 27 दलाल पकड़े गए हैं। इनके पास से कुछ फर्जी कागजात मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments