Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रेम से पुकार बाबा दौड़े चले आएंगे.


अलीगढ़।गुरुपूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत  सिद्धपीठ मंदिर श्री साई बाबा सारसौल पर गुरुवार को बाबा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया।   मंदिर में  प्रातः 8 बजे बाबा का दुग्धाभिषेक, श्री साई सच्चरित्र पाठ व हवन का आयोजन किया गया।
जिसके उपरांत सायंकाल में भजन गायक अमित उपाध्याय व टीम ने एक से बड़ कर एक भजनों, 'प्रेम से पुकार बाबा दौड़े चले आएंगे'...,'खुश है परिवार बाबा तेरे चरणों में'... पर महिला व पुरूष भक्तों को झूमनें पर मजबूर कर दिया।सैकड़ों भक्तों ने गुरु के रूप में साई बाबा से आशीर्वाद लिया।इस दौरान सचिव राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, गिरीश गोविल,पंकज धीरज,राकेश बतरा,रवि प्रकाश अग्रवाल,ओमेंद्र माहेश्वरी, हरपाल अरोरा, रमन गोयल,अतुल भटनागर ,कमल गुप्ता,रतन वार्ष्णेय,शिव प्रकाश अग्रवालआदि मोजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments