Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पूर्व राज्यपाल ने सोनिका सिंह को किया सम्मानित -मिस इंडिया प्रिंसेस-2018 का खिताब जीतने पर मिला सम्मान



अलीगढ़ / मिस इंडिया प्रिंसेस-2018 और डा. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित मल्टी टैलेंटेड अलीगढ़ निवासी सोनिका सिंह को पूर्व राज्यपाल ने सम्मानित किया। लखनऊ स्थित राजभवन में पूर्व राज्यपाल ने बुंके व पुस्तक भेंट कर सोनिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
अलीगढ़ की अवंतिका फेस-2 निवासी मॉडल, डांसर को बुधवार को राजभवन लखनऊ में पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके लिए सोनिका ने राजभवन पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल ने उन्हें बुके व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व राज्यपाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार भी बेटियों को स्वावलंबन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मॉडल सोनिका सिंह ने बताया कि पूर्व राज्यपाल ने उन्हें  मिस इंडिया प्रिंसेंस-2018 की विजेता रहने पर सम्मानित किया। बताया कि वह अपना आइडियल पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को मानती हैं वहीं अपनी सफलता का श्रेय परिजनों को देती हैं। बताया कि हाल ही में उन्होंने राजस्थान में सुपरगर्ल और आगरा में कर्मयोगी पुरस्कार-2019 प्राप्त किया। इसके बाद गूगल पर उन्हें सुपरगर्ल के नाम से काफी सर्च किया गया।

Post a Comment

0 Comments