उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में प्रातः 09 बजे से 11 बजे बैठकर आमजन की शिकायतें सुनते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि यहां पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण सम्बन्धित जिलाधिकारियों को तथा आवश्यकतानुसार मण्डल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भूमि पैमाइश एवं खतौनी आदि का समय से निस्तारण न होने पर कभी-कभी शान्ति व्यवस्था खराब होने की आशंका बनी रहती है ऐसे मामलों में त्वरित ढ़ंग से कार्यवाही करने कीआवश्यकता है। उन्होंने कहा कि त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण से जनता का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है।
                श्री सिंह ने कहा कि जनपद अलीगढ़ में डीएमवार रूम बेहतर ढ़ंग से कार्य कर रहा है जिससे आमजन की शिकायतों के निस्तारण में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वार रूम के माध्यम से विकासयुक्त एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी से सम्बन्धित सूचनाआें का आदान-प्रदान किया जा रहा है  लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मण्डलीयअधिकारी जब भी स्थलीय भ्रमण पर जाएं तो अपनी भ्रमण रिपोर्ट फोटो सहित यदि सम्भव हो तो 1-2 मिनट की वीडियो क्लिप वार रूम पर अवश्य डालें ताकि उनकी गतिविधियों के साथ-साथ की गयी कार्यवाही से आमजनको भी जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि 15 दिन बादकमिश्नर वार रूम की पुनः समीक्षा की जाएगी, अधिकारी अपनी सूचना वार रूम के वाट्स एप नं0 7668991162 एवं 7668995173 पर डालते हुए इस ग्रुप से जुड़ें। उन्होंने कहा कि कमिश्नर ट्विटर एवं फेसबुक एकाउंट बनाकर भी सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए लोगों को जोड़ाजाए। उन्होंने टीकाराम कॉलेज की छात्राआेंं द्वारा सरस्वतीवंदना एवं स्वागत गीत की बेहतर प्रस्तुति पर उन्हें पुरस्कृत किया।
जिससे
जिससे
                इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त अतुल मिश्र, एडीएम, मण्डल स्तरीय अधिकारी एवं मण्डल केअपर जिला सूचना अधिकारी/प्रतिनिधि के अतिरिक्त प्रिन्टव इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 
 
 
.jpeg) 
 
 
 
0 Comments