Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

इनरव्हील क्लब झलक को मिला स्टार अवार्ड, प्रेसिडेंट काजल धीरज को मिला आउट स्टैंडिंग अवार्ड

 चेयरमैन सोनल बंसल ने आइडब्ल्यूसी झलक की टीम को अलीगढ़           आकर दिया सम्मान
अलीगढ़(28 जून) निःस्वार्थ सेवा के कार्य किसी की मदद के साथ निश्चित ही सभी को  प्रेरणा देते हैं।बस जज्बा होना चाहिये समाजसेवा में लगन से कार्य करनें का।उक्त विचार इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 311 की चेयरमैन सोनल बंसल ने यहां व्यक्त किये।
रामघाट रोड स्थित ऑर्किड ब्लू होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में चेयरमैन सोनल बंसल ने अलीगढ़ परिक्षेत्र में सक्रिय समाजसेवा कर अंतराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब का झंडा बुलंद करने बाले क्लब इनरव्हील क्लब झलक की चार्टर्ड प्रेसिडेंट काजल धीरज को उनकी टीम के साथ ' स्टार अवार्ड ' प्रदान किया, वहीं उल्लेखनीय कार्यों के लिए अलग अलग  4 'आउट स्टैंडिंग अवार्ड ' भी प्रदान किये।   
चार्टर्ड प्रेसिडेंट काजल धीरज नें उनके क्लब को मिले 5 अवार्डों का श्रेय अपनी पूरी टीम की लगन व मेहनत को दिया। सम्मान ग्रहण करनें बालों में सचिव शीतल गुप्ता , कोषाध्यक्ष चारु चौहान, सीएलसीसी प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।*    *साथ ही उन्होंने बताया कि, उनकी संस्था द्वारा विगत वर्ष सामाजिक कार्यों के अंतर्गत सैनिकों के लिए घर से बनी राखियों का रक्षा बंधन पर प्रेषण ,राष्ट्रीय भावना हेतु क्लब सदस्यायों को दिल्ली संसद भवन भ्रमण व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन से मुलाकात,प्रथम बार अलीगढ़ महिला जेल में सैनेटरी पैड वैंडिंग मशीन व पैड डेस्ट्रॉय मशीन का लगाया जाना,भारतीय संस्कृति के परिचायक रक्षा बंधन, दीपावली, होली,लोहड़ी ,जन्माष्टमी ,क्रिसमस डे ,टीचर्स डे ,नवरात्रों आदि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करनें,सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में गरीब विद्यार्थियों के लिए कुर्सी, मेज,बस्ते,खेलने का सामान आदि प्रदान करने के साथ वहां की रंगाई पुताई की व्यवस्था,गर्मी में परेशान पैडल रिक्शा चालकों को कोल्ड वाटर हैम्पर(कूलर)प्रदान करना,राहगीरों को गर्मी में गन्ने के रस की प्याऊ से राहत पहुंचना ,राष्ट्रीय दिवसों स्वतंत्रता दिवस ,गणतंत्र दिवस ,गांधी जयंती ,बाल दिवस आदि पर विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मिष्ठान वितरण करनें,बच्चों के लिए मनोचिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन,फर्स्ट अप्रैल को फूल डे की जगह कूल डे के रूप में परिवर्तित कर स्कूलों में पौधा रोपण करने,मलिन बस्ती की महिलाओं व बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए वहां कई कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के साथ खुशी बांटते हुए क्रिसमस डे पर केक काटने,गरीबों को घरेलू पुराने व नए कपड़ों आदि को वितरित करने आदि जैसे कार्य कराए गए।

Post a Comment

0 Comments