Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

गोली मारकर हत्या किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति की अगसौली चौराहा स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी की अध्यक्षता मे आयोजित  शोकसभा में बार कौंसिल आँफ उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित प्रथम महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा के कचहरी पर गोली मारकर हत्या किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी
   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि दरवेश यादव अध्यक्ष बार कौंसिल आँफ उत्तर प्रदेश की निर्मम हत्या करना निंदनीय है ।
     इस मौके पर मनोज प्रधान  अगसौली,संजय सिंह उपाध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली,राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली,महावीर मल्ल,राकेश कुमार, राजेश कुमार, निरोत्तम सिंह यादव, जाकिर भारती, आनंद वर्मा, मुकेश कुमार, जाकिर भारती, गोतम सिंह, गीतम सिंह, मनोज सविता, अनीता माथुर, रामेश्वर पहलवान, विनोद कुमार आदि ।

Post a Comment

0 Comments