Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

परिवार के 6 मोबाइल हैकर्स ने किए हैक, मुकदमा दर्ज, एस. एस पी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

परिवार के 6 मोबाइल हैकर्स ने किए हैक, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ /थाना देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड की रहने वाली महिला और उनके परिवार के लोग एक माह से काफी परेशान है।शुक्रवार को एसएसपी को पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग 2 साल पूर्व उनकी मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी की एक्सीडेंट में मौत हो गई,
जिसके बाद बेटी जिस फोन का इस्तेमाल करती थी उस फोन पर अजीब नोटिफिकेशन आने लगे, जिसको पहले तो उन्होंने इग्नोर किया, लेकिन धीरे धीरे पूरे परिवार की मोबाइल हैकर्स ने हैक कर लिए और फोन पर पूरा नियंत्रण  कर लिया, कभी भी किसी को उस नंबर से फोन करना और किसी को मैसेज करना यह लगातार जारी है,
अब पीड़ित परिवार को आशंका है कि हो सकता है बेटी की दुर्घटना में मौत ना हो हत्या की साजिश भी हो सकती है, परेशान परिवार ने शहर विधायक संजीव राजा से मिलकर इस समस्या को पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने थाना देहली गेट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ति की तलाश शुरू कर दी,आरोपी युवक परिवार के रिश्ते में ही लगता है।

Post a Comment

0 Comments