Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों में भाजपा ने विरोधी दलों के पसीने छुड़ा दिये

लोकसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले नरेंद्र मोदी ने अबकी बार तीन सौ पार का जो नारा दिया था वह पूरी तरह सत्य होता दिख रहा है।


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों में भाजपा ने विरोधी दलों के पसीने छुड़ा दिये हैं। अगर एनडीए को छोड़ भी दें तो भाजपा अकेले अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छूते दिख रही है। अभी तक आए रुझानों पर एनडीए 350 के पार सीटें पाती दिख रही है।
इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भाजपा इतनी बड़ी संख्या में सीटें हासिल करती दिख रही है। इससे पहले भाजपा ने साल 2014 में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं एनडीए के खाते में कुल 336 सीटें आई थीं। लोकसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले नरेंद्र मोदी ने अबकी बार तीन सौ पार का जो नारा दिया था वह पूरी तरह सत्य होता दिख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों के प्रधानमंत्रियों ने फोन पर जीत की बधाई दी है।
जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, इसे पीएम मोदी संबोधित कर सकते हैं। इतनी बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने भी जनता का आभार व्यक्त किया है। माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने के साथ-साथ मोदी के नेतृत्व की सराहना करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।
बात अगर भाजपा के अन्य नेताओं की करें तो केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस जीत का पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शिता का ही परिणाम है जो जनता ने हमें इतना बड़ा मेंडेट दिया।
उन्होंने ट्वीट किया कि,'मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, अमित शाह जी की गतिशीलता और करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर लोकसभा चुनावों में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। नरेंद्र मोदी अब न्यू इंडिया के निर्माण के लिए तैयार हैं। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जीत हासिल की है। साभार 

Post a Comment

0 Comments