Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

124 साल पुरानी वाॅल्व मैन्यू फैक्चरिंग कंपनी है जो विभाग की वार्षिक पत्रिका ‘‘हर्फ़-19’’ के स्पांसरों में से एक थी

अलीगढ़ / अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में आस्ट्रिया की अन्तर्राष्ट्रीय कंपनी ‘‘हर्ज़’’ के सीनियर बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर श्री सरदान वेजमर एवं बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर श्री फैसल अब्बासी का शानदार स्वागत किया गया है। श्री फैसल अब्बासी अमुवि के ही पूर्व छात्र हैं। हर्ज़ यूरोप की 124 साल पुरानी वाॅल्व मैन्यू फैक्चरिंग कंपनी है जो विभाग की वार्षिक पत्रिका ‘‘हर्फ़-19’’ के स्पांसरों में से एक थी।

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. परवेज तालिब तथा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. वलीद अहमद अंसारी ने अतिथियों का स्वागत किया। हर्फ - 19 की टीचर इंचार्ज प्रोफेसर सलमा अहमद भी इस अवसर पर मौजूद थी। उन्होंने कंपनी के साथ सहयोग की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया। पत्रिका के संपादक सज्जल खान तथा उनकी टीम के सदस्यों ने अतिथियों को पत्रिका की कापियाॅ प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एमबीए की छात्रा कुमारी अंशिका तथा अब्दुल जलील एवं शिवेंदू भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments