Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान के विरोध में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन

Photo: थर्ड पार्टी 

रायपुर. मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे शहीद हेमंत करकरे पर दिए विवादित बयान को लेकर बवाल मच गया है। विवादित बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता सड़क पर उतर आए और भगत सिंह चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान की आलोचना की है। बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा, साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
Input :patrika

Post a Comment

0 Comments