Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सभी टीमों का कार्य सराहनीयःजिला निर्वाचन अधिकारी

अलीगढ़ /लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह ने आज एसएसपी श्री आकाश कुलहरि के साथ विधानसभा क्षेत्र छर्रा/कोल का भ्रमण किया और भ्रमण के बाद तहसील कोल के सभागार में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा बैठक भी की जिसमें शस्त्र जमा, शराब चैकिंग, एफएसटी, वीएसटी,एसएसटी, धारा 144 का उल्लंघन तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए और निर्देश दिए कि सभी टीमें ईमानदारी के साथ कार्य करे इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिये तथा सभी की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाकर दिन रात चेकिंग अभियान चलाया जाए।

इस मौके पर बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी श्री आकाश कुलहरि, एडीएम प्रशासन श्री कृष्ण लाल तिवारी, एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम कोल श्री रंजीत सिंह मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments