Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

छात्र छात्राओं द्वारा किला का नगला गाॅव में विधिक सहायता एवं जागरूकता कैंप का सफल आयोजन

अलीगढ़ /अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि विभाग के बीएएलएलबी फाईनल वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा किला का नगला गाॅव में विधिक सहायता एवं जागरूकता कैंप का सफल आयोजन प्रो0 हशमत अली खान कैंप सुपरवाइज़र के नेतृत्व में किया गया।
इस कैंप में लोगों की कानूनी समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान बताया गया एवं लम्बित मामलों को लेकर उपयोगी सुझाव भी दिये गये। ने इस कैंप के आयोजन में विधि फेकल्टी के डीन जहीरूद्दीन, और विधि विभाग के चैयरमेन जावेद तालिब तथ गाॅव के प्रधान श्री एज़ाज अहमद का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में इमदाद, राही बाबू, अनवर हुसैन आज़ाद, शम्स रज़ा, आसिफ अली, गुफरान जमाली, सलमान, रिशू अग्रवाल, खदीजा, फुरकान मिर्जा, ताज अहमद, वजाहत जीलानी तथा नेहरू, आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments