Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जामिया उर्दू के छात्रों को मंगलायतन विश्विद्यालय के तकनीकी पाठ्क्रमो प्रवेश किया आग्रह

अलीगढ़ / मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के डीन एण्ड डायरेक्टर प्रोफेसर शिवाजी सरकार एवं डायरेटर एडमीशन डॉ0 राहुल गोयल ने जामिया उर्दू अलीगढ़ का भ्रमण किया। इस अवसर पर जामिया उर्दू के ओ0एस0डी0 फरहत अली खान एवं रजिस्ट्रार शामून रज़ा नक्वी ने पुष्प गुच्छा भेंट कर उनका स्वागत किया।ओ0एस0डी0 फरहत अली खान ने जामिया उर्दू के इतिहास और देश के शिक्षिण उत्थान मे जामिया उर्दू की भागीदारी विस्तृत रूप से बताया। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर शिवाजी सरकार से जामिया उर्दू अलीगढ़ के पाठ्क्रमों की समकक्षता और जामिया उर्दू के छात्रों को मंगलायतन विश्वविद्यालय के तकनीकी पाठ्क्रमो में प्रवेश देने का आग्रह किया।इस अवसर पर कन्ट्रोलर रिजवान अली खान एवं निदेशक डॉ0 जसीम मोहम्मद और रजिस्ट्रार शामून रज़ा नक्वी ने मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमण्डल के साथ मंगलायतन विश्वविद्यालय के साथ शौक्षिणिक यात्रा करने और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

Post a Comment

0 Comments