Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भाईचारा सेवा समिति ने किया लाला राम इंटर कॉलेज माधूरी में मतदाता जागरूकता उत्सव का आयोजन

हाथरस/भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी में मतदाता जागरूकता उत्सव का आयोजन अच्छेलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन समिति के प्रदेश संरक्षक कवि बलवीर सिंह पौरुष ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मत का प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए बहुत ही आवश्यक है हमें देश के हित में मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए इतना ही नहीं शत-प्रतिशत मतदान अगर होगा तो लोकतंत्र में उसका एक अच्छा मैसेज जाएगा इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं रजनी, बविता,राधा, यशपाल,रोहित कुमार,सपना व प्रगति एवं अध्यापक एवं भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए यह प्रण किया कि हम शत प्रतिशत मतदान अवश्य करेंगे इस अवसर पर भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया मतदाता जागरूकता उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह,प्रबन्धक राजेश यादव, राकेश कुमार ,मनोज प्रधान अगसौली, राघवेंद्र सिंह, नत्थूसिंह ,आनंद वर्मा मुकेश कुमार ,जयचंद्र लोधी, राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह टीटू ,रामप्रकाश अमृतसिंह, देवेंद्र ,मनोज आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments